गोरखपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर ने खोराबार थाना क्षेत्र के रहने वाले एक अपराधी की खोली ए प्रकार की हिस्ट्रीशीट
खोराबार थाना क्षेत्र के रहने वाले एक अपराधी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर ने ए प्रकार की हिस्ट्रीशीट खोली है।अपराधी का नाम सीताराम निषाद पुत्र तूफानी निषाद है। यह रामनगर कडजंहा लुटावन टोला थाना खोराबाद जनपद गोरखपुर का रहने वाला है। इसके ऊपर विभिन्न जिलों तथा गोरखपुर जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।