संभल में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि उनके बेटे पुत्रवधू और दो पोते पोती घायल हो गए। पुलिस ने डंपर और बाइक को कब्जे में ले लिया और शब को PM के लिए भेज दिया। यह लोग अमरोहा के रहने वाले थे, संभल किसी काम से आ रहे थे तब यह हादसा हुआ।