वसंत विहार: IGI एयरपोर्ट पुलिस ने फर्जी वारंट मामले में एक एजेंट को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया
आईजीआई एयरपोर्ट की पुलिस टीम ने फर्जी वाड़ा के मामले में फरार चल रहे 1 एजेंट को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। इसने एक दंपति का नाम और हुलिया भी मेक ओवर करके उसे कनाडा होते USA भेजने के लिए फर्जी पासपोर्ट का इंतजाम किया था। गिरफ्तार एजेंट की पहचान भूपेंद्र सिंह उर्फ विक्की नागर के रूप में हुई है, यह उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है।