वसंत विहार: आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने 17 लाख से ज़्यादा कीमत के सोने के साथ एक भारतीय यात्री को किया गिरफ्तार
आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने गोल्ड तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। और करीब साढ़े 17 लाख का गोल्ड चेन बरामद किया गया है। जिसे टॉफी के रैपर के अंदर छुपाकर रखा गया था। कस्टम के एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि इस मामले में एक भारतीय हवाई यात्री को गिरफ्तार किया गया है। वह यात्री दोहा से दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया था।