सिलवानी: सिलवानी के पहरिया ग्राम में सामुदायिक भवन निर्माण पर उठे सवाल घटिया सामग्री के उपयोग #Jansamasya
Silwani, Raisen | Dec 11, 2025 रायसेन जिले की सिलवानी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पहरिया में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की गुणवत्ता पर गंभीर आरोप लगे हैं। लगभग 25 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस भवन में मानकों के विपरीत सामग्री के उपयोग की बात ग्रामीणों ने मीडिया के सामने रखी।