मनिया: ओवरलोड सवारियां ढो रहे ऑटो चालक, जिम्मेदार मौन; लोगों की जान जोखिम में, नहीं हो रही कार्रवाई
Mania, Dholpur | May 23, 2026 मनियां कस्बे में पुलिस और परिवहन विभाग की तरफ से ऑटो चालकों को नियम तोड़ने की खुली छूट मिली हुई है। ओटो चालक बीच सड़क पर अपने टेम्पो को आढ़ा टेड़ा लगा देते हैं। जिसके कारण यहां घण्टों तक जाम लग जाता है, जो आमजन एवं राहगीरों के लिए सिरदर्द बन चुका है। ओटो चालकों द्वारा सभी नियमों को ताक पर रख कर तीन के स्थान पर 7 से 8 सवारी बैठाकर सवारियां ढोकर ले जा रहे हैं,