अकबरपुर: अकबरपुर में दो विद्यालयों में शिक्षक- अभिभावक की बैठक में विद्यार्थियों के बीच प्रगति रिपोर्ट का किया गया वितरण
अकबरपुर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, कोयरी विगहा में सोमवार को 1:00 बजे प्रधानाध्यापक नरेन्द्र कुमार नलिन की अध्यक्षता में शिक्षक–अभिभावक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य विषय “प्रवेश से प्रगति तक – विद्यालय और अभिभावक साथ-साथ” रहा। इस दौरान वार्षिक परीक्षा परिणाम अभिभावकों के साथ साझा किए गए और विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।