सदर: PM मोदी के सांसदीय कार्यालय पर विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 68 फरियादियों की समस्याएं सुनी
वाराणसी कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बुधवार को गुरुधाम स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में जनसुनवाई की। सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक चली इस बैठक में क्षेत्र के दर्जनों नागरिकों ने व्यक्तिगत व सार्वजनिक समस्याएं रखीं। विधायक ने 68 मामलों को सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।