शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय लोधा समाज की बैठक सम्पन्न
विभिन्न मार्गों से निकलेगी शौर्य शोभायात्रा
चित्तौड़गढ़ 23 जुलाई। वीरांगना रानी अवंती बाई की जयंती पर आयोजित कलश एवं शौर्य शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से निकाली जाएगी। कार्यक्रम को लेकर सैंती पंचवटी कार्यालय में युवा क्षत्रिय लोधा समाज की
बैठक में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विभिन्न कार्यक्रम किये जाने का निर्णय हुआ जिसमें कलश एवं शौर्य शोभायात्रा आयोजित होगी। हरियाली अमावस 12 अगस्त को कलश एवं शौर्य-शोभायात्रा सैंती स्थित चमत्कारी सांवलिया मंदिर से सवेरे 8 बजे से पूजा अर्चना के पश्चात् पैदल रवाना होगी जो सैंती, प्रतापनगर, ओवर ब्रिज, कलेक्ट्री चौराया, पुरानी पुलिया, सुभाष चौक, गोल प्याऊ से टर्न लेकर चंद्रलोक सिनेमा होते हुए पद्मिनी मॉल के पीछे स्थित महेश वाटिका में सम्पन्न होगी। महेश वाटिका में आम सभा आयोजित होगी जिसमें अतिथियो का स्वागत एवं समाज की विशिष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान सम्मान समारोह आयोजित होगा।