चमोली में बादल फटने और लगातार बारिश के चलते रुद्रप्रयाग में अलर्ट जारी किया गया है। नीति घाटी में तमक नाला उफान पर आने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे मलारी से आगे आवाजाही बाधित हो गई। प्रशासन ने अलकनंदा नदी व नालों के किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की अपील की है।
#Chamoli #Rudraprayag #Cloudburst #Uttarakhand #Alert