महरौनी: ग्राम कोरवास में अज्ञात कारणों से किसान के कच्चे मकान में लगी भीषण आग, लगभग 2 से 3 लाख रुपए के नुकसान की आशंका
ग्राम कोरवस में अज्ञात कारणों के चलते एक किसान के कच्चे मकान में भीषण आग लग गई। जिसके चलते उसकी घर गृहस्ती का सामान एवं अनाज आदि जलकर राख हो गया। वहीं पीड़ित द्वारा लगभग 2 से 3 लाख रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर उसे आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।