पूरनपुर: मंडी समिति में धान खरीद व्यवस्था ध्वस्त, किसानों ने खुद लाए जनरेटर, वीडियो हुआ वायरल
पूरनपुर मंडी समिति में लगे धान खरीद क्रय केन्द्रों पर अव्यवस्था का आलम बना हुआ है। मानक के अनुसार सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को डस्टर चलाने के लिए बिजली की व्यवस्था करना अनिवार्य होता है, लेकिन अधिकांश केन्द्रों पर जनरेटर की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे दिन के समय बिजली कटौती होने पर धान की खरीद प्रक्रिया घंटों ठप पड़ी रहती है, जिसको लेकर किसान परेशान है।