पूरनपुर: गांव ढक्का चार्ट में पुलिस पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढक्का चार्ट निवासी सुमित्रा देवी ने तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। सुमित्रा देवी ने बताया कि 17 अक्टूबर को बच्चों के झगड़े के विवाद को लेकर गांव के ही अशोक और उसकी मां जगरानी ने उनके घर में घुसकर मारपीट की थी। पुलिस पर आरोपियों को छोडऩे और गाली गलौज करने का आरोप।