कालपी: कालपी में अवैध बालू परिवहन और ओवरलोडिंग की निगरानी के लिए हाईवे पर लगाए गए हाईटेक सीसीटीवी कैमरे
Kalpi, Jalaun | Apr 2, 2026 कालपी में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और खनिज विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं, वही गुरुवार दोपहर 3 बजे झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौरासी गुंबद के पास 300 मीटर दूरी पर हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इन कैमरों से गुजरने वाले डंपर और ट्रकों की निगरानी की जाएगी।