छिंदवाड़ा नगर: राजीव गाँधी बस स्टैंड के पास तीन लोगों पर कटर से हमला, कोतवाली में मामला दर्ज
शुक्रवार 2 बजे कोतवाली ने बताया राजीव गांधी बस स्टैंड पर गुरुवार देर शाम विवाद के दौरान कटर से हमला होने की घटना सामने आई है। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अभिषेक काले ने बताया कि उनके भाई नकुल, प्रदीप और कल्लू पर कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया।