सासनी: गुहाना चौकी के पास रेलवे लाइन पर मिला एक अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जिला अस्पताल
Sasni, Hathras | Aug 19, 2024 जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के गुहाना चौकी के पास रेलवे लाइन पर एक अज्ञात पुरूष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली सासनी पुलिस ने अज्ञात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कोतवाली सासनी पुलिस ने रेलवे लाइन पर अज्ञात शव मिलने के बाद मामले में आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है ।