कांके: धुर्वा स्थित ग्रामीण विकास विभाग में कांटा रहित कैक्टस की खेती पर किया गया कार्यशाला का आयोजन
Kanke, Ranchi | Feb 13, 2024 झारखंड की बंजर भूमि को हरा-भरा करने के लिए सरकार कांटा रहित कैक्टस की खेती की ओर कदम बढ़ा रही है। इसके तहत धुर्वा स्थित ग्रामीण विकास विभाग में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बताया गया कि कांटा रहित कैक्टस की खेती से बंजर भूमि को जहां नया जीवन मिलेगा, वहीं कैक्टस से कई तरह के उत्पाद बनेंगे जो किसानों की आय में इजाफा करेंगे।