कांके: सहिया दीदियों ने रांची स्थित कांके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी के खिलाफ किया उग्र आंदोलन
Kanke, Ranchi | Feb 13, 2024 रांची स्थित कांके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहिया दीदियों ने प्रभारी के खिलाफ उग्र आंदोलन किया। सहिया दीदियों का आरोप है कि प्रभारी इनके विरुद्ध षड्यंत्र रचकर करीब 70 सहियाओं को नौकरी से निकलना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रभारी इनके साथ अभद्र व्यवहार भी करते हैं।