कांके: रांची स्थित जगन्नाथपुर थाना के गेट के सामने एक बुजुर्ग की गिरने से मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | Feb 13, 2024 रांची स्थित जगन्नाथपुर थाना के गेट के सामने एक बुजुर्ग आदमी की गिरने से मौत हो गई है। स्थानीय लोगों की माने तो किसी अज्ञात गाड़ी के धक्का लगने से गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। वहां से गुजर रही एक एंबुलेंस को लोगों ने रोका तो उस पर सवार सिस्टर ने जब नब्ज़ चेक की तो कहा उनकी नब्ज़ नहीं चल रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।