कांके: ED कोर्ट रांची में बड़गाईं अंचल के तत्कालीन उप-निरीक्षक भानु प्रताप को किया गया पेश, 4 दिन और होगी पूछताछ
Kanke, Ranchi | Feb 13, 2024 बड़गाईं अंचल के तत्कालीन उप-निरीक्षक भानु प्रताप से ED 4 दिन और पूछताछ करेगी। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से संबंधित बड़गाईं अंचल की 8 एकड़ जमीन दखल के मामले में उप-निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद को 8 दिनों की रिमांड पूरी होने के बाद आज ED कोर्ट में पेश किया गया। ED कोर्ट ने भानु प्रताप प्रसाद से पूछताछ के लिए और 4 दिनों की अनुमति दे दी है।