बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट में प्रबोधक संघ ने नारेबाजी करते हुए, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, लंबित मांगों का समाधान
बांसवाड़ा। अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ जिला बांसवाड़ा ने गुरुवार दोपहर में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रबोधक संवर्ग की विभिन्न लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि प्रबोधक भर्ती अधिनियम 2008 के तहत अब भी कई विसंगतियां बनी हुई हैं, जिनका निराकरण नहीं होने से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।