जांजगीर: जांजगीर जिले के ग्राम लटिया में जिला प्रशासन ने बाल विवाह को रोका
आज मंगलवार शाम 4:00 बजे जन सूचना विभाग से मिली जानकारी अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से नाबालिग कन्या का विवाह से रोका गया। बाल विवाह संबंधी सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिता अग्रवाल एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह