Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

#12YearsOfSurakshitBharat

34 views | Dindori, Madhya Pradesh | Jun 17, 2026

MORE NEWS

आकांक्षी विकासखंड मेहंदवानी में जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन, विभिन्न विभागों की योजनाओं की दी गई जानकारी एवं किए गए हितग्राहियों के पंजीयन

मेहंदवानी केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने तथा योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनकल्याणकारी शिविर का प्रथम दिवस आयोजन पर आज दिनांक 17 जून 2026 को जनपद पंचायत प्रांगण, मेहंदवानी में किया गया। यह शिविर 17 जून से 18 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल स्थापित किए गए, जहां विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही पात्र हितग्राहियों का योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु पंजीयन एवं आवश्यक मार्गदर्शन भी किया गया।

शिविर में उपस्थित नागरिकों को योजनाओं के संबंध में जानकारी देने के साथ-साथ जनपद पंचायत मेहंदवानी के पंजीयन काउंटर पर विभिन्न योजनाओं हेतु पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं हितग्राहियों ने शिविर में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा पंजीयन कराया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुए पंजीयन एवं सेवाएं प्रदान की गईं। पंचायत विभाग द्वारा 57, आधार कार्ड पंजीयन एवं सुधार कार्य 47 हितग्राहियों, समग्र ईकेवायसी कार्य 255, स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिकल सेल, रक्तचाप (बीपी), शुगर, टीबी, नेत्र परीक्षण एवं गर्भवती महिलाओं सहित 109 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श एवं आयुष विभाग द्वारा 52 हितग्राहियों का पंजीयन एवं निःशुल्क परामर्श व दवा वितरण, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 06, राजस्व विभाग द्वारा 05, शिक्षा विभाग विकासखंड मेंहदवानी द्वारा 01  किया गया। इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग (उप तहसील मेहंदवानी), जल जीवन मिशन एवं मध्यप्रदेश दीनदयाल अंत्योदय योजना-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों की सक्रिय सहभागिता रही।

अधिकारियों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र हितग्राहियों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है। आगामी दो दिनों तक भी शिविर में पंजीयन, परामर्श एवं योजनाओं संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी।
#anjupavanbhadoriya #डिंडौरी #JansamparkMP

आकांक्षी विकासखंड मेहंदवानी में जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन, विभिन्न विभागों की योजनाओं की दी गई जानकारी एवं किए गए हितग्राहियों के पंजीयन मेहंदवानी केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने तथा योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनकल्याणकारी शिविर का प्रथम दिवस आयोजन पर आज दिनांक 17 जून 2026 को जनपद पंचायत प्रांगण, मेहंदवानी में किया गया। यह शिविर 17 जून से 18 जून 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल स्थापित किए गए, जहां विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही पात्र हितग्राहियों का योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु पंजीयन एवं आवश्यक मार्गदर्शन भी किया गया। शिविर में उपस्थित नागरिकों को योजनाओं के संबंध में जानकारी देने के साथ-साथ जनपद पंचायत मेहंदवानी के पंजीयन काउंटर पर विभिन्न योजनाओं हेतु पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं हितग्राहियों ने शिविर में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा पंजीयन कराया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुए पंजीयन एवं सेवाएं प्रदान की गईं। पंचायत विभाग द्वारा 57, आधार कार्ड पंजीयन एवं सुधार कार्य 47 हितग्राहियों, समग्र ईकेवायसी कार्य 255, स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिकल सेल, रक्तचाप (बीपी), शुगर, टीबी, नेत्र परीक्षण एवं गर्भवती महिलाओं सहित 109 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श एवं आयुष विभाग द्वारा 52 हितग्राहियों का पंजीयन एवं निःशुल्क परामर्श व दवा वितरण, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 06, राजस्व विभाग द्वारा 05, शिक्षा विभाग विकासखंड मेंहदवानी द्वारा 01 किया गया। इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग (उप तहसील मेहंदवानी), जल जीवन मिशन एवं मध्यप्रदेश दीनदयाल अंत्योदय योजना-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों की सक्रिय सहभागिता रही। अधिकारियों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र हितग्राहियों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है। आगामी दो दिनों तक भी शिविर में पंजीयन, परामर्श एवं योजनाओं संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। #anjupavanbhadoriya #डिंडौरी #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 17, 2026