श्री मुक्तेश्वर महादेव में रूद्राभिषेक कर वृक्षारोपण किया
चित्तौड़गढ़ 03 अगस्त। सैंती मोक्षधाम के पास स्थित श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में श्री मुक्तेश्वर महादेव विकास सेवा समिति की ओर से रविवार 2 अगस्त को रूद्राभिषेक कर हरियालो राजस्थान के तहत आस पास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर पौधारोपण किया गया।
सचिव शंकर लाल जोशी ने बताया कि रविवार को सायं 4 बजे सैंती मोक्षधाम के पास स्थित महादेव मंदिर में सभी भक्तों द्वारा दूध, दही से महादेव का अभिषेक किया। इसके पश्चात् समिति सदस्यों द्वारा हरियालो राजस्थान के तहत पौधारोपण किया। प्रत्येक परिवार द्वारा एक पौधा लगाकर उसको बढ़ा करने का संकल्प भी लिया। समिति का आगामी दिवस में 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया। अंत में भोजन प्रसाद का वितरण हुआ।
बैठक में समिति संरक्षक हर्षवर्द्धनसिंह रूद, अध्यक्ष मुन्नालाल गुर्जर, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, राजेश भंडारी, लालसिह राठौड़, कैलाश सिंह राव, श्याम सुन्दर �