भभुआ: महुआरी गांव में संदिग्ध अवस्था में एक विवाहिता की मौत, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया
Bhabua, Kaimur | Jan 14, 2026 महुआरी गांव में संदिग्ध अवस्था में एक विवाहिता की मौत हो गई। बुधवार को 10:30 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने कहा की मृतका की पहचान सोनहन थाना क्षेत्र के महुआरी गांव के देवमुनी नोनिया की 18 वर्षीय पत्नी प्रीति कुमारी बताई गई है। मृतका की मां टिंकू देवी ने कहा कि मेरी लड़की के साथ मारपीट कर फांसी के फंदे से लटका दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।