भभुआ: हवाई अड्डे पर मकर संक्रांति पर रंग-बिरंगी पतंगों से भरा आसमान, उत्साह के साथ हुई प्रतियोगिता
Bhabua, Kaimur | Jan 14, 2026 भभुआ हवाई अड्डे परिसर में मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार की दोपहर पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया कार्यक्रम के दौरान आसमान रंग बिरंगी पतंग से भर गया। पूरा माहौल उत्सवमय रहा मौके पर भभुआ एसडीपीओ ने मकर संक्रांति की शहर वासियों को शुभकामनाएं दी। सुरक्षित तरीके से पतंग उड़ाने की अपील की।