भभुआ: कैमूर के डीएम ने रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय का किया निरीक्षण, जनप्रतिनिधियों व कर्मियों के साथ की बैठक
Bhabua, Kaimur | Jan 14, 2026 जानकारी के अनुसार कैमूर डीएम ने बुधवार की दोपहर रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद डीएम ने प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ब्लाक के कर्मियों के साथ बैठक किया। बैठक में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर उतरने से संबंधित निर्देश दिए ।जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी डीडीसी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।