जाले: ऑपरेशन मुस्कान के तहत जाले थाना पुलिस की बड़ी सफलता, गुम हुए दो मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए
दरभंगा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत जाले थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुए कुल दो मोबाइल फोन बरामद किए। आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सुपुर्द कर दिए गए। मोबाइल वापस मिलने पर दोनों धारकों ने दरभंगा पुलिस एवं जाले थाना पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।