बिजनौर: बिजनौर साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी में शामिल गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jul 12, 2026 बिजनौर में आज रविवार को शाम दोपहर 12 बजे साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 42 हजार रूपये 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त उत्कर्ष और प्रवेंद्र को गिरफ्तार किया गया है उत्कर्ष बिजनौर के शिवाला कला इलाके का रहने वाला है जबकि प्रवेंद्र आगरा का रहने वाला है दोनों को जेल भेजा गया है