ज्योति नगर के गरबा पांडाल में मां दुर्गा के साथ गणगौर माता के जयकारे भी गूंजे। यहां गरबा गीतों के साथ ही जब झालरिये गीत गुंजे तो उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। अवसर था सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान गणगौर माता की विदाई नाटिका का। मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुति के दौरान राष्ट्रीय नृत्य कलाकार संजय महाजन के नृत्य दल ने गणगौर एवं रनु बाई-धनियर राजा की मार्मिक नाटिका प्रस्तुत की, तो दर्शक भावुक उठे।
#khargone_family #khargone