वडनगर से वाराणसी तक… सेवा का संकल्प, राष्ट्र निर्माण का संकल्प! 🇮🇳
वडनगर से निकली सेवा संकल्प यात्रा आज जन-जन तक सेवा, स्वच्छता, विकास, जनकल्याण और आत्मनिर्भर भारत का संदेश पहुँचा रही है।
25 मोटरसाइकिलों के साथ निकली यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों की जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनी है।
जुन्नारदेव विधानसभा के अंतर्गत भाजपा नगर मंडल पालाचौरई द्वारा गुढी बस स्टैंड पर यात्रा के पहुँचने पर भारी बारिश के बीच भी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर शक्ति केंद्र पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बीएलए, वरिष्ठ नेता, सरपंच, उपसरपंच एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
आइए, सेवा के इस संकल्प से जुड़ें और स्वच्छ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। 🙏🇮🇳
भारतीय जनता पार्टी जुन्नारदेव विधानसभा
#SevaSankalpAbhiyan #SevaYatra #VadnagarToVaranasi #Palachaurai #Gudhi #Junnardeo #Chhindwara #MadhyaPradesh #ViksitBharat #SwachhBharat #AtmanirbharBharat #NationFirst
Junnardeo, Chhindwara | Sep 26, 2026