पुरानी रंजिश में तीन युवकों को गोली मारी, एक के पेट में लगी गोली
कौशांबी। कनैली थाना क्षेत्र के कनैली चौराहे के पास रविवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग की घटना में तीन युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक के पेट में गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलों में सूरज पुत्र कल्लू सिंह (25) के पैर में, गोलू पुत्र धर्मराज सिंह (32) के दाहिने हाथ में तथा अनुराग पुत्र तुलसी सिंह (20), निवासी चौखड़ा, मध्य प्रदेश के दाहिने पेट में गोली लगी है।
परिजनों के अनुसार, फायरिंग का आरोप गुलशन त्रिपाठी, निवासी कनैली पर लगाया गया है।
बताया जा रहा है कि करीब दस दिन पहले गंगा स्नान के दौरान गुलशन और गोलू के बीच विवाद हुआ था। उसी मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी जेल गया था। जेल से छूटकर आने के बाद रविवार रात मामूली कहासुनी के दौरान उसने कथित रूप से फायरिंग कर दी।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और �