भोरे: भोरे थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का निर्देश
भोरे में आगामी सरस्वती पूजा को लेकर थाना परिसर में बुधवार की दोपहर दो बजे पूजा समिति के सदस्यों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने निर्देश दिया। उन्होंने कहा बिना लाइसेंस के पंडाल स्थापित नहीं करना है। सभी आयोजकों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। डीजे प्रतिबंधित किया गया है।