भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी परिसर में आगामी सरस्वती पूजा को लेकर जनप्रतिनिधियों व सरस्वती पूजा के आयोजकों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सरस्वती पूजा में डीजे व अश्लील गाने को प्रतिबंधित करते हुए कई उचित दिशा निर्देश दिए गए। ओपी अध्यक्ष ने सभी लोगों से अपील किया कि सरस्वती पूजा को पूरे धूमधाम और शांतिपूर्ण तरीके से मनाए।