भोरे: बिहार कबड्डी टीम में चयन होने पर भोरे की निशु का भव्य स्वागत, शिक्षकों ने विदाई सह सम्मान समारोह में किया सम्मानित
भोरे प्रखंड के भोपतपुरा गांव में उस वक्त उत्साह और भावुकता का संगम देखने को मिला जब एक तरफ उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय भोपतपुरा के प्रांगण में शिक्षकों के स्थानांतरण उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह में बिहार कबड्डी टीम में जगह बनाकर क्षेत्र का मान बढ़ाने वाली छात्रा निशु का स्वागत किया गया। वही दूसरे तरफ पांच शिक्षकों को सम्मानित करते हुए विदाई दी गई।