भोरे थाना क्षेत्र के तिलक डूमर स्याही नदी के किनारे पुलिस ने 3240 पीस बंटी बबली नमक देसी शराब बरामद की थी। इस कार्रवाई में तीन तस्कर फरार हो गए थे। मामले में बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर फरार तस्करों की पहचान करने में जुटी हुई थी। मंगलवार की दोपहर 2 बजे जानकारी के अनुसार पुलिस फरार तस्करों की पहचान के करीब पहुंच चुकी है।