लोहरदगा: पुलिस ने भाकपा माओवादी के पूर्व नक्सली को किया गिरफ्तार, उस पर हत्या, रंगदारी जैसे कई मामले हैं दर्ज
लोहरदगा जिले के किस्को थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 132 वीं वाहिनी की टीम को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। किस्को थाना प्रभारी सुमन मिंज, एसएसबी के इंस्पेक्टर मनीष चौबे और सब इंस्पेक्टर महिंद्र यादव एवं जवानों के द्वारा कार्रवाई करते हुए किस्को क्षेत्र अंतर्गत सेमरडीह निवासी लखन महतो का पुत्र ललिंद्र महतो उर्फ ललिंद्र यादव नक्सली को सदर थाना क्षेत्र अ