पिपरा: हरिहरगंज में भाजपाइयों ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का स्वागत किया
Pipra, Palamu | Apr 17, 2025 भाजपा के वरिष्ठ नेता सह झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का हरिहरगंज मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार की रात स्वागत किया। वे कार्यक्रम के तहत गिरीडीह से गढ़वा जा रहे थे। मंडलअध्यक्ष बल्लू बलराम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का फुल माला पहनकर स्वागत किया।वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का परिचय लेते हुए कुशलक्षेम पूछा।