पिपरा: तरवन कला में करोड़ों का अस्पताल बंद पड़ा, भूतों का बसेरा बना
Pipra, Palamu | Apr 15, 2025 पलामू जिला के पीपरा प्रखंड अंतर्गत तरवन कला गांव समीप करोड़ों की लागत से बना अस्पताल अब खंडहर में तब्दील हो चुका है। इस अस्पताल को बने करीब 20 साल हो चुके हैं, लेकिन अब तक यहां डॉक्टर या किसी भी तरह के स्वास्थ्य कर्मी की पोस्टिंग नहीं हुई। आलम यह है कि जिस अस्पताल से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद थी, वह अब वीरान पड़ा है।