पिपरा: पीपरा प्रखंड के तरवन कला गांव में एआरडीएमएमए का प्रखंड कार्यालय खुला
Pipra, Palamu | Apr 10, 2025 पिपरा प्रखंड के तरवन कला गांव स्थित डॉ भरत प्रसाद के मकान में ऑल राईट ड्राइवर मजदूर महासंघ एसोसिएशन पीपरा प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन जिला सेक्रेटरी धीरेंद्र कुमार रजक ने फीता काटकर किया। मौके पर जिला सेक्रेटरी धीरेंद्र कुमार रजक ने गुरुवार के दिन 12 बजे जानकारी देते हुए कहा कि पिपरा प्रखंड कार्यालय के खुलने से महासंघ के लोगों को सहूलियत होगी।