पिपरा: ढाब गांव के विद्यालय भवन निर्माण में लापरवाही, राजीव ने जताई चिंता, छात्रों के साथ हो सकती है अनहोनी
Pipra, Palamu | Apr 9, 2025 हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढाब में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के साथ कभी भी अनहोनी की घटना घट सकती है। मालूम होगी एनएच 139 हरिहरगंज फोरलेन निर्माण के दौरान पुराने विद्यालय भवन के आधे से अधिक कमरे को तोड़ दिए जाने के बाद, नए भवन बनने तक विभाग की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था में सड़क के दोनों छोर पर विद्यालय संचालक कराया जा रहा है।