सवाई माधोपुर: मौसमी बीमारियों व मलेरिया की रोकथाम के लिए सवाई माधोपुर ज़िले में शुरू हुआ मलेरिया क्रैश कार्यक्रम
मलेरिया और मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान प्रारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्म सिंह ने बताया, ज़िले में मलेरिया क्रैश कार्यक्रम का प्रथम चरण 1 अप्रैल से 14 मई 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों में आशाओं की टीम बनाकर ANM एवं CHO द्वारा घर-घर सर्वे किया जाएगा।