राजपुर: हरितिमा के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर
बलरामपुर जिले से होकर गुजरने वाले निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 343 में हरीतिमा के पास आज तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर पहुंचाया गया