अगिआंव: अगियांव के अलग-अलग गांवों में पुलिस ने छापेमारी कर 500 लीटर महुआ जावा बरामद किया, नष्ट किया गया
Agiaon, Bhojpur | Dec 29, 2024 अगियांव के डुमरिया ,खरैचा व रत्नाढ़ गांव में नाव वर्ष को देखते हुए गड़हनी पुलीस ने थानाध्यक्ष रणवीर कुमार के नेतृत्व में रविवार के शाम 6 बजे छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी अभियान चलाकर तीनो गांवो से 5 सौ लीटर महुआ जावा बरामद कर वही पर नष्ट कर दिया। सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे करवाई की जा रही है।