अगिआंव: किरकिरी गांव से पुलिस ने शराब के साथ एक धंधेबाज और एक शराबी को किया गिरफ्तार
Agiaon, Bhojpur | Dec 22, 2024 किरकिरी गांव से अजीमाबाद पुलिस ने 6.5 लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज व एक शराबी को रविवार के शाम 6 बजे गिरफ्तार किया। धंधेबाज दशरथ चौधरी किरकिरी गांव के निवासी है वही शराबी रामईश्वर राय मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है। दोनो को पुलिस ने शराब के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है।