अगिआंव: अगियांव के बरुणा गांव स्थित पचभरवा पुल के पास सड़क दुर्घटना में एक छात्रा की मौत, दो लोग जख्मी
Agiaon, Bhojpur | Dec 20, 2024 अगियांव के बरुणा गांव स्थित पचभरवा पुल के पास शुक्रवार के सुबह ट्यूशन से घर लौट रही तीन छात्राओं को पिअकप गाड़ी ने रौंद दिया, जिसमे एक छात्रा की मौत हो गई व दो बुरी तरह जख्मी है। मौत के बाद उग्र ग्रामिणो ने आरा अरवल मार्ग को बरुणा के पास शव को रख जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। वही परिजनों ने शाम 6 बजे पिकअप मालिक के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज किया