अगिआंव: अगियांव के पोसवा से पुलिस ने छापेमारी कर 60 लीटर महुआ शराब किया बरामद
Agiaon, Bhojpur | Dec 19, 2024 अगियांव प्रखंड के पोसवा गांव से गड़हनी पुलिस ने अबैध शराब बनाने के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाकर 60 लीटर महुआ शराब बरामद किया है वही चार शराब धंधेबाज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर करवाई भी की जा रही हैं। ये छापेमारी अभियान गुरुवार के शाम 5 बजे गड़हनी पुलिस ने दल बल के साथ किया। वही स्थल से 500 सौ लीटर महुआ जवा भी बरामद कर नष्ट किया है।