Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

रांची : सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी, बुढ़मू के तत्वावधान में सोसई स्थित भलमरा मैदान में मुहर्रम मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न अखाड़ों के प्रतिभागियों ने अपने हैरत अंगेज करतब और पारंपरिक युद्ध कौशल का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश कुमार बैठा ने अपने संबोधन में मुहर्रम मेले को सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और पारंपरिक संस्कृति का प्रतीक बताते हुए आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी के पदाधिकारी, विभिन्न अखाड़ों के सदस्य, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र वासी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, अनुशासन और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। मेला में विशिष्ट अतिथि के रूप में कांके विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार शामिल हुए। मेला के सफल आयोजन में ,सदर ईदु खान, उपसदर मेहरबान अंसारी,सचिव तस्लीम अंसारी, कोषाध्यक्ष नदीम सान, उपसचिव शाहरुख उर्फ शेरु, मुख्य संरक्षक मोहित खान, मुख्य संरक्षक ज़ाकिर हुसैन, छोटे खान, अधिवक्ता सरफराज अहमद,नईम अंसारी, अकील खान, अमन राजा सज्जाद अहमद, युनुस अहमद अंसारी सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा। मेला में महावीर मंडल के अध्यक्ष मोहन जायसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता रत्न प्रकाश सिंह, सुदामा नायक, अखिलेश चतुर्वेदी, संतोष यादव, अरुण यादव, दिनेश यादव अफ़द राजा, नसरुद्दीन अंसारी, चकमे मुखिया रामब्रित मुंडा, उमेडंडा मुखिया दशमी देवी उपस्थित थे। मेला में स्वास्थ्य विभाग बुढ़मू के प्रभारी डॉ इरशाद अंसारी अपने स्वास्थ्य कर्मचारीयों के साथ मेले में उपस्थित थे। मेला में सुरक्षा व्यवस्था की कमान खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन कुमार शर्मा अपने पुलिस बल के जवानों के साथ संभाल रहे थे और पुलिस प्रशासन द्वारा मेले की सुरक्षा, निगरानी एवं विधि-व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न भी हुआ।

Burmu, Ranchi | Jun 27, 2026

MORE NEWS