धनतेरस पर्व पर ग्राम सोहड़ में स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री निष्पादन शिविर आयोजित
---
🔸क्षेत्रीय विधायक ने पात्र हितग्राहियों को वितरित कीं निःशुल्क रजिस्ट्री दस्तावेज*
---
🔸ग्राम पंचोली में शत-प्रतिशत अविवादित रजिस्ट्री का निष्पादन*
---
उज्जैन, 07 नवम्बर 2026/ मध्यप्रदेश स्वामित्व रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में निवासरत परिवारों को उनके आवासीय मकानों का अधिकार पत्र प्रदान करने के उद्देश्य से पात्र हितग्राहियों के मकानों की निःशुल्क रजिस्ट्री कराई जा रही है। इसी क्रम में धनतेरस के पावन अवसर पर विकासखंड बड़नगर की ग्राम पंचायत सोहड़ में स्वामित्व योजना अंतर्गत रजिस्ट्री निष्पादन शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में क्षेत्रीय विधायक श्री जितेंद्र उदय सिंह पंड्या अपने पैतृक ग्राम सोहड़ में उपस्थित होकर पात्र हितग्राहियों को उनके आवासीय मकानों की रजिस्ट्री दस्तावेज वितरित किए। इस अवसर पर विधायक श्री पंड्या के स्वयं के अधिकार पत्र की भी ई-केवाईसी प्रक्रिया संपन्न की गई।
शिविर के दौरान ग्राम पंचायत सोहड़ में कुल 150 पात्र हितग्राहियों के लक्ष्य के विरुद्ध 75 हितग्राहियों की रजिस्ट्री का निष्पादन किया गया। वहीं ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचोली में अविवादित रजिस्ट्रियों के निष्पादन का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया।
स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत परिवारों को उनके आवासीय भवनों का वैधानिक दस्तावेज उपलब्ध हो रहा है। इससे हितग्राहियों को अपने मकान पर कानूनी स्वामित्व प्राप्त होने के साथ ही भविष्य में संपत्ति संबंधी विवादों में कमी लाने तथा संपत्ति का उपयोग आर्थिक एवं वित्तीय गतिविधियों के लिए करने में भी सहायता मिलेगी।
इस दौरान तहसीलदार श्रीमती रूपाली जैन सहित जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh PRO Ujjain JDjansampark Ujjain Ujjain Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Umaria, Madhya Pradesh | Nov 7, 2026