जहानाबाद: नौरू पहलू बीघा गांव में जमीन विवाद के चलते दो गुटों में हुई मारपीट, एक पक्ष के तीन लोग घायल
जहानाबाद के नौरू पहलू बीघा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गोतीया पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना घटी। जिसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मंगलवार रात्रि करीब 10 बजे जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर उनके गोतीया अचानक गाली गलौज करने लगे जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया।